फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर बांटेंगे ओआरएस और जिंक की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वास्थ्य कर्मी गर्मी को देखते हुए लोगों को डायरिया से बचाने के लिए ओआरएस और जिंक की गोलियों का घर-घर वितरण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि डायरिया के मामले में ओआरएस का घोल और जिंक की गोली रामबाण की तरह काम करती है। शासन के निर्देश पर 15 जून तक जनपद में दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस पखवाड़े में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर डायरिया पीड़ितों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोली वितरित करेंगी। डायरिया बच्चों के लिए घातक हो सकता है, इसलिए बच्चों को लेकर खासतौर पर सावधानी बरतें। उल्टी-दस्त होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर जाएं और चिकित्सक से परामर्श लें। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पांच वर्ष तक की आयु वाले सभी बच्चों के घर में ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां वितरित करेंगी। इसके अलावा बच्चों वाले घरों में वह ओआरएस का घोल तैयार करने की विधि भी बताएंगी ताकि जरूरत पड़ने पर घर में घोल तैयार कर बच्चे को दिया जा सके। बच्चों को हाथ धोने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। डायरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें