फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेएनसीयू में महायज्ञ को कलश व शोभायात्रा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया l जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित साधना केंद्र पर आयोजित शिव-शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के प्रथम दिवस पर रविवार को भव्य कलश एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माणी मंदिर परिसर से हुआ। पवित्र जल से पूरित कलशों को सिर पर लेकर श्रद्धालु जनों की शोभा यात्रा का विश्वविद्यालय परिसर के लिए प्रस्थान हुआ। शोभा यात्रा पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विभिन्न मार्गों से होती हुई परिसर पहुची। जहां काशी से आए आचार्य अश्वनी कुमार पाराशर, अमित कुमार मिश्रा, दीपक मिश्रा, देवराज पाण्डेय, धनंजय तिवारी आदि वैदिक विद्वानों द्वारा यह अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इस यज्ञ के यजमान कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता एवं उनकी पत्नी डॉ. नीरा गुप्ता, वित्त अधिकारी आनंद दूबे एवं उनकी पत्नी अर्चना दूबे, डॉ. तृप्ति तिवारी, डॉ. राजेश शुक्ल, अजय उपाध्याय आदि रहे। इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ। जिसमें परिसर के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण, विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता की सहभागिता रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें