गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक सदर तहसील के समीप रविवार को आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि जिले में आदिवासी जनजाति समुदाय का उत्पीड़न चरम पर है। भू माफिया द्वारा अपनी पुश्तैनी जमीन कब्जा करने के कारण, न्याय न मिलने के कारण पिछले दिनों मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एक जनजाति खरवार समुदाय के व्यक्ति द्वारा हताशा में आकर अपने आप को आग के हवाले कर लिया था। इसके बाद भी पीड़ित खरवार परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। संवैधानिक कानूनी कार्रवाई करने के बजाय जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन उक्त भू माफिया के पक्ष में ही खड़ी नजर आती है। इसके साथ ही तहसील प्रशासन का भी रवैया भी आदिवासी जनजाति विरोधी ही है।