फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्वच्छ ढाबों के संचालक होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर में ढाबा/रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर वह अपने ढाबा/रेस्टोरेंट में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं तो उनको निकायों की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए शासन की मंशानुसार स्वच्छ ढाबा अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय फेज-2 के तहत स्वच्छ ढाबा अभियान की शुरुआत की जा रही है। निकायों में संचालित ढाबों से निकलने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने के लिए अभियान चलाकर उन्हें प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए एक स्टार, तीन स्टार और पांच स्टार रेटिंग का मानक तय किया गया है। ढाबा/रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों से प्रतिदिन भारी मात्रा में निकलने वाले अपशिष्ट को संचालक स्वयं से वैज्ञानिक विधि से निस्तारण कर सकें, इसके लिए उन्हें प्रेरित भी किया जाएगा। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 12 जनवरी तक ढाबों/रेस्टोरेंटों पर कार्यक्रम चलाया जाएगा।
नगर पालिका स्वच्छ भारत मिशन डीपीएम सत्यानंद ने बताया कि इस अभियान से ढाबा/रेस्टोरेंट पर स्वच्छता सुनिश्चित होगी। ढाबा/रेस्टोरेंट पर पहुंचने वाले लोग भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे। अभियान के तहत अब तक 12 ढाबों/रेस्टोरेंट को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें