फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन में बंद दो पैसेंजर ट्रेनों का नहीं शुरू हुआ परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कोरोना काल के समय लॉकडाउन से पूर्व छपरा-बलिया रेल रूट से 5231 अप छपरा से वाराणसी सिटी और 5232 डाउन वाराणसी सिटी से छपरा, 5513 अप छपरा से वाराणसी सिटी और 5514 डाउन वाराणसी सिटी से छपरा को जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था। लॉकडाउन के समय संचालन बंद कर दिया गया, जो आज तक बंद है। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कोरोना काल में लोकल और कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना का असर कम होने के बाद कई ट्रेनों का संचालन शुरू तो हुआ लेकिन अभी भी कई ट्रेनें नहीं चलाई जा रही हैं। इनके संचालन की मांग यात्री कर रहे हैं। उक्त दोनों पैसेंजर ट्रेनों के अलावा लॉक डाउन से पूर्व जनरल डब्बों को लिए साधारण टिकट का किराया न्यूनतम 10 रुपया लगता था। अब जनरल बोगी में साधारण टिकट लेने पर भी मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये के बराबर न्यूनतम किराया 30 रुपया देना पड़ रहा है।
कोरोना काल से पहले वरिष्ठ नागरिकों को लॉक डाउन से पूर्व किराए में छूट मिलती थी लेकिन आज भी वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेनों में बर्थ देने के लिए कोटा तो निर्धारित किया गया है लेकिन उन्हें टिकट में कोई छूट नहीं है। पूरा किराया देना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दिनेश सिंह, रामजी चौरसिया आदि ने कोरोना से पूर्व दी जा रही सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि मामला रेल मंत्रालय का है। इसमें हम कुछ नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें