फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नाम बदलकर बंद ईंट-भट्ठा का संचालन, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के नरनी गांव में विगत दो वर्षों से अवैध रूप से नाम परिवर्तित कर संचालित हो रहे ईंट-भट्ठे को तहसील प्रशासन ने छापा मारकर बुधवार को सीज कर दिया। नायब तहसीलदार रोशन सिंह ने बताया कि उक्त ईट-भट्ठा दो वर्ष पूर्व श्री साईं ईट भट्ठे के नाम से चलाया जा रहा था। इसे नौ दिसम्बर 2021 को अनियमितताओं के कारण बंद करा दिया गया था। पुन: इसी ईंट भट्ठे का नाम परिवर्तित करके उसे शिव शक्ति ईट-भट्ठे के नाम से संचालित किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर बुधवार को छापा मारकर उसे सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बार-बार नाम बदलकर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे ईंट-भट्ठे के स्वामी के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें