फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भटनी-औड़िहार रूट पर ओएचई लाइन टूटने से संचालन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर बुधवार की सुबह छह बजे के करीब सलेमपुर स्टेशन के पास ओवरहेड विद्युत आपूर्ति लाइन के टूटने से कई ट्रेनें बीच रास्ते में रुक गईं। डीजल इंजन से पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। नौ घंटे तक रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। भटनी रेलवे स्टेशन पर दादर, गोदान एक्सप्रेस चार घंटे तक खड़ी रही। मऊ-छपरा पैसेंजर ट्रेन को सलेमपुर में चार घंटे तक रोका गया। स्थिति को संभालने के लिए रेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजल इंजन की मदद से बीच रास्ते में फंसी ट्रेनों को आगे रवाना करने की कवायद शुरू कर दी। स्टेशन अधीक्षक राजू भारती ने बताया कि भटनी से वाराणसी की ओर जाने वाली मेमो ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए रेलवे कंट्रोल रूम द्वारा एक डीजल इंजन भेजा गया है ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें