फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्धिरित समय में ही खुले दुकान: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी और तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने नगर के दुकानदारों से निर्धारित समय में ही दुकानें खोलने की अपील की। उन्होंने बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सोनाडीह ढाला, चरण सिंह त्रिमुहानी, मुख्य बाजार आदि स्थानों का दौरा कर लोगों को लाक डाउन का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों को बिना मास्क लगाए घरों से बाहर नहीं निकलने की कड़ी हिदायत दी तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि रोस्टर के मुताबिक निर्धारित समयावधि में दुकानें खोली जाएं। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भरपूर ख्याल रखा जाय। रोस्टर के विपरीत दुकान खोलते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम और तहसीलदार ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लाक डाउन का पूर्ण रुप से पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें