फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती वाशिंदे सहमे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ की संभावना बढ़ गई है। इसको लेकर तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग सहम गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की शाम जलस्तर 64.580 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो लाल निशान 64.010 से 57 सेंटीमीटर अधिक है। आयोग का कहना है कि एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि होने का पूर्वानुमान किया है। जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ के खतरे को लेकर तटवर्ती वाशिंदे किसी सुरक्षित स्थान पर जाने का मन बना रहे हैं। नदी का पानी कई किलोमीटर विस्तृत भू-भाग में फैल गया है सैकड़ों एकड़ फसल फसल पानी में डूब कर जलमग्न हो गई है। जिससे फसलों के बर्बाद होने की संभावना बढ़ गई है। सोनौली- बलिया राजमार्ग से सटकर नदी का पानी बह रहा है। टीएस बंधे पर तीन फुट ऊपर तक पानी पहुंच गया है। हाहानाला, तुर्तीपार और हल्दीरामपुर रेगुलेटर पर पानी का दबाव बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर को लेकर तटवर्ती वाशिंदे चिंतित हैं। उधर, संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासन ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें