फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की मानसिक मजबूती के लिए शुरू हुआ ऑनलाइन क्यूसीटी सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सनबीम स्कूल ऑनलाइन क्वालिटी सर्किल टाइम सत्र शुरू कर रहा है जिसमें विभिन्न गतिविधियों से बच्चों को मनोवैज्ञानिक तौर पर मजबूत बनाया जाएगा। स्कूल के निदेशक डा.कुंवर अरुण सिंह ने बताया कि क्वालिटी सर्किल टाइम रचनात्मक दृष्टिकोण है, जो सकारात्मक व्यवहार प्रबंधन में मदद करता है। इसमें शिक्षण स्टाफ, बच्चे, सहायक कर्मचारी तथा माता-पिता सक्रिय रूप से शामिल होंगे। बच्चों के लिए क्वालिटी सर्किल टाइम मीटिंग में रचनात्मक टाइम गतिविधियां, सर्किल गेम्स और बोलने तथा सुनने के कौशल आदि शामिल हैं। इसमें छात्र, संचार और सामाजिक कौशल, समस्या समाधान और अन्य सामाजिक तथा भावनात्मक दक्षताओं में अनुभवात्मक अभ्यास प्राप्त करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में शांति, सौहार्द तथा एकता की भावना को विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें