फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आज से मनरेगा मजदूरों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मनरेगा में अब बिना काम किए मजदूरों की हाजिरी नहीं लग पाएगी। सरकार ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए मजदूरों की काम करते हुए दिन में तीन बार मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी लगाने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था एक जनवरी से प्रभावी हो जाएगी। इसकी जिम्मेदारी रोजगार सेवक और महिला मेटों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सरकार नये साल में धरातल पर काम कराने व जनता को लाभ पहुंचाने के लिए कई अहम बदलाव कर रही है। इनमें से एक मनरेगा योजना भी है। इसमें अभी तक एक ही मजदूर को अलग-अलग जगह काम देने और बिना काम के भुगतान करने के आरोप लगते रहे हैं।
इसे रोकने के लिए सरकार ने मोबाइल एप के माध्यम से कार्य स्थल पर काम करने वाले मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लेने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश के ग्राम विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने जिलाधिकारी सहित कार्यक्रम समन्वयकों को भेजे आदेश पत्र में कहा कि पहली जनवरी से मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों की रोजगार सेवक व महिला मेट एक फोटो कार्यस्थल पर काम शुरू होने पर, दूसरी फोटो दोपहर में और तीसरी कार्य समाप्त होने के बाद मोबाइल एप से खींचकर एनएमएमएस एप में अपलोड करेंगे, जिससे फर्जी हाजिरी पर लगाम लग सके।
विज्ञापन

ऑनलाइन हाजिरी से फायदा
मनरेगा में अभी श्रमिकों की हाजिरी रजिस्टर और मास्टर रोल में लगाई जाती है। इसमें काफी गलतियां हो जाती हैं। इतना ही नहीं, मनरेगा में कार्य करने वाले श्रमिकों के कार्य के सापेक्ष फीडिंग में लापरवाही बरती जाती है। इससे मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल पाती है। ऑनलाइन हाजिरी से मास्टर रोड में पारदर्शिता होगी। शिकायत होने पर कभी भी रिकार्ड जांचा जा सकता है। इससे समय की बचत होगी। मजदूरी का भुगतान भी समय पर होगा।
मनरेगा को पारदर्शी बनाने के लिए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग साफ्टवेयर (एनएमएमएस) एप से मास्टर रोलों को जोड़ा जा रहा है। मोबाइल एप के माध्यम से कार्य स्थल पर मजदूरों की हाजिरी होगी। - भरत वर्मा, एपीओ, मनरेगा, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें