फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और की गई जान, संख्या बढ़ कर हुई 207

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में कोरोना का कहर थमने के बजाय दिन प्रतिदिन और बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी व्यापक स्तर पर पांव पसार चुका है। शनिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। लेकिन राहत भरी खबर यह है कि जिले में मात्र 38 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं एक्टिव केस 2486 हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 2204 है। होम आइसोलेशन में 2036 तथा एल-1 और एल-2 बसंतपुर में 35 मरीजों को भर्ती किया गया है। जबकि शुक्रवार को 2341 लोगों की जांच की गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें