फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दुकान के कैश काउंटर से एक लाख सत्तर हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के स्टेशन मालगोदाम रोड पर स्थित एक पाइप स्टोर की दुकान के कैश काउंटर से उचक्कों ने एक लाख सत्तर हजार रुपये उड़ा दिए। घटना की जानकारी होते ही दुकानदार के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

स्टेशन मालगोदाम रोड स्थित पलक पाइप स्टोर की दुकान का मालिक कुछ देर के लिए बगल में स्थित दुकान पर गया था। जब वापस आया तो कैश काउंटर से एक लाख सत्तर हजार रुपये गायब थे। जानकारी होते ही आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए। बगल में स्थिर सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर लाल टीशर्ट और हाफ पैंट पहने हुआ युवक दुकान का चक्कर लगाते हुए दिखा। फिर दुकान में दाखिल होता दिखा।। दुकानदार ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। कोतवाल योगेन्द्र सिंह ने बताया की दुकान के काउंटर से चोरी की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
स्कूल और पशु चिकित्सालय में चोरी : बैरिया। कंपोजिट विद्यालय करमानपुर की चहारदीवारी कूदकर चोरों ने विद्यालय से बर्तन, दो गैस चूल्हा व खाद्य सामग्री चुरा ले गए। शुक्रवार को एसडीआई पंकज मिश्र ने घटना की जांच की। प्रधानाध्यापक सावित्री देवी वी तहरीर पर बैरिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।उसी रात चोर पशुचिकित्सालय करमानपुर का भी ताला तोड़कर जरूरी सामान उठा ले गए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें