फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मकर संक्राति पर एक लाख लोगों ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मकर संक्रांति पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। सोमवार की भोर से ही लोग गंगा, सरयू नदी के घाटों पर स्नान को पहुंचे और विभिन्न नदियों के घाट पर करीब एक लाख लोगाें ने डुबकी लगाने के बाद सूर्य भगवान को जल अर्पण कर गंगा व सरयू की पूजा की। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर मौजूद ब्राह्मणों व गरीबों को तिल, चावल, तिलवा, गुड़, उड़द की दाल आदि छूकर दान किया। इसके बाद आसपास के मंदिरों में पूजन-अर्चन कर अपने-अपने पुरोहितों को अपनी शक्ति के अनुसार दान पुण्य किया। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

नगर के शिवरामपुर घाट, कीनाराम घाट, माल्देपुर घाट, उजियार घाट, भरौली घाट, मझौवा घाट, पचरूखिया घाट, हुकुम छपरा घाट आदि स्थानों पर आस्था की डुबकी लगाई। नरहीं मकर संक्रांति पर्व पर कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ी। आस्था की डुबकी विभिन्न घाटों पर श्रदालुओं ने स्नान कर दान-पुण्य किया। सोमवार को मकर संक्रांति पर कोटवा नारायणपुर के गंगा तट नागा घाट, उजियार गंगा तट, भरौली, गोविन्दपुर के गंगा तट पर स्नान करने के लिए सुबह से ही गंगा नदी में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दोपहर तक चला वहीं कोट अंजोर पुर, मंझरिया, मिल्की, मठिया, इच्छा चौबे का पूरा, शाहपुर बभनौली, गंगहरा कुल्हड़िया, बड़का खेत पलिया खास सहित अन्य गांवों के लोगों ने गंगा के छाड़न में डुबकी लगाई तत्पश्चात ब्राह्मणों को दान किया दही, चूड़ा, गुड़ एवं शाम को हरी मटर की खिचड़ी खाकर मकर संक्रांति पर्व मनाया।
ठंड से बचने के लिए सरया ग्राम प्रधान मुकेश तिवारी ने गंगा के तट पर ही जगह-जगह अलाव जलवा दिया था, जिससे स्नानार्थियों को राहत मिली। इस घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन

रामगढ़ संवाददाता के अनुसार, गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट से लगायत भिन्न-भिन्न घाटों पर मकर संक्रांति के उपलक्ष पर लोगों ने ब्रह्म मुहूर्त में ही डुबकी लगाई। ठंड के कारण सुबह में स्नान करने वालों का रेला कुछ धीमा रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, लोगों की भीड़ बढ़ती गई। कोई हताहत न हो इसके लिए घाटों पर स्थानीय पुलिस चौकी के साथ ही थाना अध्यक्ष हल्दी चक्रमण करते नजर आए। लालगंज संवाददाता के अनुसार,क्षेत्र के सती घाट, शिवपुर घाट पर सोमवार की सुबह हजारों पुरुष-महिलाएं व बच्चों ने ठंड के बावजूद संक्रांति पर स्नान किया। चावल, तिल, गुड़, चिउड़ा का दान भिक्षुओं को किया और घर जाकर ब्राह्मण को खिलाकर चिउड़ा दही गुड़ का आनंद लिया। दोपहर में बच्चे खूब पतंग उड़ाकर आनंद लिए। स्नान के समय दोकटी थानाध्यक्ष मदन पटेल, चौकी प्रभारी लालगंज जय प्रकाश चक्रमण करते रहे।
दयाछपरा संवाददाता के अनुसार मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्र के दयाछपरा नौरंगा घाट, दुबेछपरा, गोपालपुर घाट, श्रद्धालु नर-नारियों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने इस कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए भी 3:00 बजे भोर में गंगा नदी में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। वहीं, सुरक्षा के मद्दे नजर बैरिया थाना के दीवान राम नगीना यादव के नेतृत्व में दोनों घाटों पर पुलिस बल तैनात रहे। वही, ग्रामीणों ने अपने पैसे से जगह-जगह अलाव जलाकर स्नानार्थियों की सेवा में लग रहे।
बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार, मकर संक्रांति पर सरयू नदी के विभिन्न तटों पर हजारों नर-नारियों ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं में स्नान के बाद दान किया तथा विभिन्न मंदिरों में पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की। इस दौरान गुलौरा मठिया शिव मंदिर घाट, खैरा खास, तुर्तीपार, बेल्थराबाजार, सहिया, हल्दीरामपुर आदि घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की शाम से ही श्रद्धालुओं के तटीय क्षेत्रों में पहुंचने का क्रम शुरू हो गया, जो सोमवार अपराह्न तक जारी रहा।
रसड़ा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल लखनेश्वरडीह किला प्रांगण में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मेला लगा। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं समेत बुढे, युवा एवं बच्चों ने मेला का लुत्फ उठाया। बाबा लखनेश्वर नाथ एवं श्रीहरि विष्णु भगवान जी के मंदिर पर जाकर बाबा के दरवार में मत्था टेका।
बांसडीह रोड के बाबा बालखंडी नाथ मंदिर दिउली, छितेश्वर नाथ मंदिर छितौनी, मां भगवती मंदिर शंकरपुर सहित देवी-देवता के मंदिर में लोगाें ने पूजा-अर्चना की। जबकि श्रद्धालु दान-पुण्य भी किए। सिकंदरपुर में लोगों ने सुबह सरयू नदी में डुबकी लगाई। कठौड़ा गांव के संत जंगली बाबा के स्थान मेले का आयोजन किया गया। मेलार्थियों ने जंगली बाबा के मंदिर का दर्शन के साथ ही मेले में सामानों की खरीदारी की। उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार पासवान के साथ थानाध्यक्ष सिकंदरपुर दिनेश पाठक ने भारी पुलिस बल के साथ च्रकमण करते दिखे।
000
बटुकों ने की स्नानार्थियों की सेवा
रामगढ़। महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् संचालित श्रीवेद विद्या सेवाश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में गंगा तट पर सोमवार को सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गुरुकुल के बटुकों ने श्रद्धाभाव से स्नानार्थियों की सेवा की। मोहित पाठक, अरविंद तिवारी, प्रमोद पांडे, अर्जुन शाह, सोनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
000
नपं अध्यक्ष ने किया सहजोज का आयोजन
घोघा। नगर पंचायत अध्यक्ष बांसडीह सुनील कुमार सिंह बबलू द्वारा सोमवार को सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें नगर वासियों के साथ नगर पंचायत के कर्मियों ने दही चीउरा के रूप में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर हरेंद्र नाथ गिरी, तरुण प्रकाश सिंह पप्पू, रवि भूषण सिंह, दिलीप कुमार सिंह, लोकनाथ गुप्ता, मोहन गुप्ता, सुरेश मिश्रा, अर्जुन सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
000
झाडी मठ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
इंदरपुर। गोठाईं स्थित बाबा मुरारनाथ की तपस्थली झाडी मठ में मकर संक्रांति महोत्सव में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हथियाराम मठ के महंत महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति ने सर्व प्रथम समाधिस्थल पर हवन-पूजन कराया। महामंडलेश्वर ने श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रुप में श्रद्धालुओं को खिचड़ी का वितरण किया। स्वंयसेवक श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटे रहे। वाराणसी जोन के एडीजी रामकुमार व पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने पहुंच कर समाधिस्थल पर मत्था टेक महामंडलेश्वर का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दीपक सिंह, मुकेश सिंह, रामशिरोमणि तिवारी, रामप्रसाद पांडेय, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, काशीनाथ जायसवाल, हरिनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
000
ट्रेनों का परिचालन नहीं होने से मायूस दिखे स्नानार्थी
बैरिया। छपरा सुरेमनपुर बलिया रेल मार्ग के रास्ते चलने वाले लगभग सभी ट्रेनों का परिचालन ठप हो जाने के कारण प्रयागराज संगम व वाराणसी जाकर मकर संक्रांति पर स्नान करने वालों को इस बार ट्रेनों का संचालन नहीं होने से मायूसी हाथ लगी। सोमवार को मात्र एक ट्रेन सद्भावना एक्सप्रेस अप और डाउन में छपरा से सुरेमनपुर के रास्ते चली बाकी कोई भी ट्रेन सुरेमनपुर के रास्ते नहीं गई। इस बाबत पूछने पर स्टेशन अधीक्षक ललन प्रसाद वर्मा ने बताया की सारनाथ को छोड़कर अन्य ट्रेनों का परिचालन जल्द ही सुरेमनपुर के रास्ते शुरू होगा। सारनाथ को छपरा से चलाने में देरी लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें