चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली हरिजन बस्ती मोड़ पर बाइक व ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार हजौली निवासी गोलू राम 22 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामबाबू व राजेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रोते-रोते बुराहाल है।