बलिया। जनेश्वर मिश्र सेतु एप्रोच मार्ग के पास शनिवार की शाम को ब्यासी पुल के पास दो ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कई लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से चिकित्सकों ने दो की स्थिति गंभीर बताते हुए भर्ती कर दिया। बताया जाता है कि दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर होने के बाद एक ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। घायल दीपक ठाकुर निवासी गंगौली बिहार और शैल कुमारी निवासी राजापुर बेनीलाल के डेरा बिहार ने बताया कि उनके साथ कई लोग घायल हैं।