फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बस की टक्कर से एक की मौत, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कासिमाबाद मार्ग स्थित सिधागर घाट बैरियर के समीप सोमवार की शाम बस के धक्के से अधेड़ की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। आधा घंटा जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे सीओ एसएन बैस, नायब तहसीलदार रोशन सिंह, कोतवाल हिमेन्द्र सिंह के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिलहटा गांव के बेरहौना निवासी विद्यासागर उर्फ घुरहू राजभर (45) पुत्र स्व. ब्रह्मदेव राजभर सोमवार की शाम बैरियर पर किसी काम से आए थे। जैसे ही सड़क पर पहुंचे कासिमाबाद के तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस विद्यासागर को धक्का मारते हुए भाग निकली। इससे विद्यासागर की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रख कर जाम कर दिया। बस ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें