चिलकहर। नगरा -गड़वार मार्ग स्थित चोगड़ा बाजार में सोमवार की देर सायं बाइक की आमने सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें एक बाइक सवार की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है जबकि दुसरे का इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के भेज दिया। यह वाकया उस समय हुआ जब गड़वार थाना क्षेत्र के चोगडा बलुआ निवासी मृतक चन्द्रमा चौहान (50) व गडवार थाना क्षेत्र के बेलसरा निवासी अरविंद कुमार सिंह (40) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं चोगड़ा बलुआ निवासी चंद्रमा चौहान को गंभीरावस्था देखते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां देर रात इलाज के दौरान की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।