फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 में से एक पंखा भीषण गर्मी में चलता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल के पैथालाजी कक्ष एवं उसके बाहर हाल में 17 पंखे लगे हैं लेकिन चलता सिर्फ एक है। इनमें से तमाम पंखों की जगह केवल डंडे लटक रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के नए भवन में भूतल पर सीटी स्कैन, एक्स-रे, एनआरसी वार्ड है, जहां पंखे लगे हैं लेकिन कोई ठीक से चलता नहीं। प्रथम तल पर अस्थि रोग विभाग, दूसरे तल पर सर्जिकल वार्ड तथा तीसरे तल पर पीकू वार्ड है। मेडिकल वार्ड इमरजेंसी कक्ष के ऊपर संचालित होता है। पैथालाजी एवं उसके बाहर स्थित हाल में 17 पंखे में से मात्र एक पंखा चलते पाया गया। अन्य स्थानों पर केवल पंखे के डंडे लटके हुए नजर आए। हालाकि इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड में सभी पंखे चलते पाए गए। इसके अलावा बर्न व सेफ्टी वार्ड में भी कुछ पंखे व एसी चलते पाए गए। बावजूद अस्पताल प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। सीएमएस डा. दिवाकर सिंह ने बताया कि जांच करवाते है अगर ऐसा है तो संबंधित कर्मचारी से ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें