फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रेन से कटकर एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बनकरा ग्राम के पास रविवार की भोर में ट्रेन से कटकर एक व्मौत हो गई। अधेड़ की शिनाख्त भीमपुरा थाना क्षेत्र के सुम्हा ग्राम निवासी गणेश राजभर (55) के रूप में की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक गणेश राजभर मऊ जिले में रेलवे ठेकेदारों के यहां मजदूरी का कार्य करता था। शनिवार की रात वह घर से निकले, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी।
देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चल सका। सुबह मार्ग से गुजर रहे लोगों ने बनकरा ग्राम के समीप रेल ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव देख शोर मचाया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें