फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ फुट जमीन को लेकर चली गोली में एक की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
दुबहर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में दो पक्षों हुए विवाद में चली गोली की जांच करने घटनास्थल पर पह? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दुबहर। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में शनिवार की सुबह आठ फुट जमीन को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष के तीन लोग लाठी डंडे के हमले से घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने पीडि़त पक्ष के तीन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि वृद्ध समेत दो लोगों का इलाज चल रहा है। मामले में दुबहर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी एके सिंह सहित कई थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। पिपरा गांव निवासी प्रभुनाथ यादव एवं बब्बन यादव के बीच जमीन को लेकर दो दशक से विवाद चल रहा था। इसका मामला न्यायालय में लंबित है। शनिवार की सुबह बब्बन यादव अपना खेत ट्रैक्टर से जोतवा रहे थे, तभी प्रभुनाथ यादव के पक्ष के लोगों ने उनके खेत की तरफ से जा रहे करीब आठ फुट के रास्ते को नहीं जोतने के लिए कहा। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों से लोग लाठी डंडे और हथियार को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने तमंचे से बब्बन यादव (50) और उनके बड़े भाई महेश यादव (70) पुत्रगण बिजली यादव पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अरविंद यादव (28) पुत्र बच्चालाल यादव घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को बाइक से जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां बब्बन यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि महेश यादव व अरविंद यादव का इलाज चल रहा है। उधर, दूसरे पक्ष के भी तीन लोगों को चोटें आईं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। समाचार लिखे जाने तक पीडि़त की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें