फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के मधुबन मार्ग स्थित अखोप चट्टी के पास शुक्रवार को दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक मासूम समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस और डायल 112 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। दो लोगों की गंभीर व्यवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मऊ जिले के मर्यादपुर निवासी रवि तिवारी (30), नौसेपुर निवासी आकाश तिवारी (36) व अंशु (24) बुलेट बाइक पर सवार हो बेल्थरारोड की ओर आ रहे थे। इस दौरान दूसरी बाइक से उभांव थाना क्षेत्र के पतनारी ग्राम निवासी रामदरस (32) अपनी पत्नी उर्मिला (26) व एक साल के किशन के साथ बेल्थरारोड आ रहे थे। अखोप चट्टी के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर स्थिति के चलते आकाश व अंशु को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें