फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। स्थानीय पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे ने बताया कि सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल से कुर्थियां गांव की तरफ से बैसहां तिराहा मोड़ होते हुए बेरुआरबारी की तरफ जा रहे हैं। कुर्थियां गांव की तरफ से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। रोकने का प्रयास किया तो दोनों पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पीछे बैठा व्यक्ति भाग निकला। आरोपी ने पूछताछ में आपना नाम रोहित राजभर निवासी कुर्थिया बताया। फरार व्यक्ति उसका बड़ा भाई राहुल राजभर था। गाड़ी को मऊ रेलवे स्टेशन के पास से चोरी किए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें