बैरिया। गोन्हिया छपरा गांव के सामने रेलवे अंडरपास के नजदीक से बैरिया पुलिस ने रविवार की रात 55 बोतल अंग्रेजी शराब और सिवान से चोरी की गई बाइक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएचओ रमायण सिंह ने सोमवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम संदीप कुमार यादव निवासी नटवर सेमरिया थाना रिवीलगंज जिला सारण बिहार बताया है। मोटरसाइकिल इरफान अहमद निवासी तरवारा सिवान के नाम पंजीकृत हैं। ई-चालान एप पर उपलब्ध वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर पर बात की गई, तो उसने बताया कि उसकी बाइक एक मई 2023 को चोरी हुई थी। संवाद