फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, तीन शराब तस्कर पकड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव बिहार की सीमा में स्थित सिताबदियारा के लाला टोला में जेपी ट्रस्ट पर शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने का कार्यक्रम था। इससे कुछ ही घंटे पहले जनपद की तरफ से एक बाइक पर दो बदमाश बिहार की तरफ जयप्रभा सेतु से जा रहे थे।
विज्ञापन

बिहार की सीमा में सेतु से सटे चेकपोस्ट पर मांझी थाना पुलिस ने लोडेड कट्टा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान गिरफ्तार युवक के साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक झांसा देकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक रिविलगंज थाना क्षेत्र के गरीबा टोला निवासी महेश यादव का पुत्र निराला कुमार बताया जाता है। पुलिस गिरफ्तार कर अपराधी से पूछताछ कर रही हैं। साथ ही उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही हैं। बिहार की पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन शराब तस्करों को भी शनिवार को गिरफ्तार किया है। इसके बाद, बिहार पुलिस तथा सीआईडी की टीम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर और अधिक चौकसी बढ़ा दी। इस बात की भी खूब चर्चा है कि आखिर यूपी पुलिस की इतनी चौकसी के बावजूद शराब तस्कर और लोडेड कट्टे के साथ यह दो बदमाश कैसे बिहार की सीमा में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें