सिकंदरपुर कस्बा निवासी पूर्व विधायक भगवान पाठक के घर हुई चोरी के आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने बुधवार की शाम जेल भेज दिया।
पूर्व विधायक के नामौजूदगी में 16 दिसम्बर की रात को उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर में नगद सहित गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। बुधवार दोपहर प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव और चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने पंदह नहर पर चेकिंग कर रहे थे। आरोपी सिद्धार्थ तिवारी उर्फ लखन निवासी धनेश्वरनगर कालोनी मोहल्ला मिल्की को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चोरी के पैसे से खरीदी गई बाइक, पांच हजार रुपये, चांदी के चार सिक्के, दो जोड़ी पुरानी पायल, एक बिछिया हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अन्य जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।