फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: माह के अंतिम शनिवार को स्कूल में रहेगी नारी शक्ति की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सरकारी जूनियर हाईस्कूलों में माह के आखिरी शनिवार को नारी शक्ति की गूंज रहेगी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान शुरू हो रहा है। कार्यक्रम विद्यालय अवधि के बाद होगा, ऐसी बालिकाओं को चिह्नित किया जाएगा, जो विद्यालय में अक्सर अनुपस्थित रहती हैं। उनकी सूची तैयार कर अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी बालिकाओं को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ऐसे अभिभावक भी सम्मानित होंगे, जिनकी बेटियां नियमित रूप से विद्यालय आती हैं। जिले के 901 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को जीवन कौशल शिक्षा/सेल्फ एस्टीम से प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षा के सम्बन्ध में यथा घरेलू हिंसा, बच्चों के साथ होने वाली हिंसा, यौन हिंसा, छेड़छाड़ आदि की जानकारी दी जाएगी।
सक्रिय की जाएगी बाल संसद और मीना मंच
प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में बाल संसद एवं प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा स्कूलों में मीना मंच को सक्रिय किए जाएंगे। सप्ताह के अंतिम दिन बाल सभा का आयोजन होगा। बाल संसद एवं बाल सभा की गतिविधियों में बालक-बालिका को समान रूप से जिम्मेदारी दिया जाना है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापिकाएं नियमित रूप से बालिकाओं के साथ माहवारी स्वच्छता प्रबन्धन के विषय पर चर्चा करेंगी और उन्हें जागरूक भी करेंगी।
विज्ञापन

कानूनी जानकरी देने के साथ दिए जाएंगे हेल्पलाइन नंबर
बच्चों को शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो, बाल-विवाह, दहेज-प्रथा, घरेलू हिंसा आदि के बारे में सुगमकर्ता शिक्षक-शिक्षिका द्वारा जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा, सभी सभाओं तथा बैठकों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस से संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 तथा घर पर किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 आदि नंबरों की जानकारी दी जानी है।
स्कूलों में गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता करने के निर्देश मिले हैं। इसके तहत खंड शिक्षा अधिकारियों को आयोजन कराने का निर्देश दिया गया है। उनसे हर महीने रिपोर्ट भी मांगी गई है। - मनिराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें