फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए की पहल पर शिक्षामित्रों ने स्थगित किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बीएसए शिवनारायण सिंह ने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की मांग पर पहल हुए संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह को आश्वस्त किया है कि शिक्षामित्र और अनुदेशकों का मानदेय से सम्बंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। पीपीए भी जेनरेट हो चुका है। बैंक हड़ताल की वजह से देर हुआ है। बैंक खुलते ही शिक्षामित्र और अनुदेशक का मानदेय उनके खाते में चला जायेगा। वहीं, कुछ शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के बकाया मानदेय भुगतान की प्रक्रिया भी चल रही है। बजट के हिसाब से उसका भी भुगतान किया जायेगा। शेष मांग का भी निस्तारण जल्द होगा। बीएसए द्वारा सार्थक पहल के बाद उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने 18 दिसम्बर को प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया है।-----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें