कहा कि अखिलेश यादव नगर निकाय चुनाव में हाईकोर्ट के आदेश को मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह कर रहे थे।सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ जाने के बाद तय हो गया है कि पिछड़ों का हक मिलेगा तभी निकाय चुनाव होंगे। इस फैसले से सबसे बड़ा राजनीतिक धक्का अखिलेश यादव को लगा है। विकास के नाम पर पूछे गए सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस ने जो विकास किया है अब तक किसी दल ने नहीं किया है।
मायावती के बारे में बोलते हुए कहा कि मायावती ने लखनऊ के विकास में अहम योगदान दिया है तो अखिलेश यादव ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे और गोमती रिवर फ्रंट पर अच्छा काम किया है। ईवीएम पर विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप पर कहा कि मैनपुरी के चुनाव में डिंपल यादव की जीत के बाद अखिलेश यादव की जबान क्यों बंद है। क्यों नहीं इस पर मुद्दा बनाते हैं।