फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: नीतीश कुमार बनें अगर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार तो क्या होगा? ओमप्रकाश राजभर ने दिया ये जवाब

Sat, 13 Aug 2022 05:19 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया

सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बलिया में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की। कहा कि अगर नीतीश कुमार विपक्ष की ओर से पीएम पद के प्रत्याशी बनें तो देश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन होगा। 
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में हुए सियासी उलटफेर के बाद नीतीश कुमार को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि विपक्ष अगर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाता है तो लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


रसड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि  नीतीश कुमार विपक्ष की ओर से पीएम पद के प्रत्याशी बनें तो देश की राजनीति में परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि बिहार की तरह हरियाणा में भी सरकार बदलने जैसी बड़ी बात होने वाली है।

श्रीकांत त्यागी पर कार्रवाई के लिए सीएम योगी को धन्यवाद
सुभासपा प्रमुख ने सरकार से मांग की कि देश के आईएएस और आईपीएस अफसरों का नार्को टेस्ट कराया जाए। आरोप लगाया कि इनके पास बहुत पैसा जमा है। इनके साथ-साथ देश के बड़े नेताओं का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने अपने यहां से इसकी शुरुआत करने को कहा। नोएडा में पकड़े गए गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर बड़ी कार्रवाई पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कहा की त्यागी जैसे नेता देश के सभी पार्टियों में हैं।

विज्ञापन

...तो सीबीआई और ईडी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी

राजभर यहीं नहीं रुके। उन्होंने देश के नेताओं को दोमुंहा सांप बताया। कहा कि इनकी कथनी और करनी में फर्क है। एक सवाल के जवाब में राजभर ने कहा कि बिहार में बदलाव ने देश को बड़ा संकेत दिया हैं। विपक्ष एकजुट रहा तो सीबीआई और ईडी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। पूरे देश में नीतीश और तेजस्वी की चर्चा है। नीतीश कुमार को बिहार में जातिवार जनगणना करा कर देश को एक संदेश देना चाहिए। 
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट सीबीआई-ईडी से नहीं डरती। इसके साथ ही कहा कि देश की आजादी पर सरदार बल्लभ भाई पटेल को पीएम नहीं बनाया गया। पीएम पद को लेकर सरदार पटेल के साथ धोखा किया गया। इस धोखे की टीस आज भी उस समाज के मन में है। ये भी कहा कि अरविंद केजरीवाल की मुफ्त योजनाओं को रेवड़ी नहीं कहा जा सकता। केजरीवाल संविधान की बदौलत मुख्यमंत्री बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें