बेरुआरबारी। बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के बेरुआरबारी बांसडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह सेंट्रल बैंक कैथवली के पास बाइक की टक्कर से सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासिनी तुलसी देवी 85 घायल हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को पीएचसी बेरूआरबारी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि वृद्घ महिला सेंट्रल बैंक कैथवली में पेंशन का पैसा निकालने के लिए गयी थी।