फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तेज रफ्तार दूध वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकदरपुर। थाना क्षेत्र के नवरतनपुर चट्टी पर बुधवार की सुबह करीब पांच बजे दूध वाहन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। क्षेत्र के एकसार निवासी कदम रसूल की पत्नी शायदा खातून (60) अपनी पुत्री नजमा को बेल्थरारोड भेजने के लिए सुबह नवरतनपु चट्टी पहुंची थीं। पुत्री को बेल्थरारोड की बस पकड़वाने के बाद वह वापस घर जाने के लिए सिकंदरपुर-बेल्थरारोड मुख्य मार्ग को पार कर रही थी। इस दौरान बेल्थरारोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे शायदा छिटक कर दूर सड़क पर जा गिरी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें