बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की जद में आने घायल अधेड़ को देखते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BALLIA
बांसडीहरोड। रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के समीप शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूद पड़ा। उसका दोनों पैर कटकर अलग हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर निवासी ढोढ़ा कनौजिया 50 शुक्रवार की सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया।। लोगों ने अधेड़ को रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास बैठे देखा था। इस बीच अप सद्भावना एक्सप्रेस छपरा से बलिया की तरफ जा रही थी कि अधेड़ अचानक ट्रेन के आगे कूद गया। जिससे उसके दोनों पैर कटकर अलग हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में लोग जुट गए। घायल से नाम पता पूछने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई।। मौके पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। उधर, घायल के ट्रैक पर होने के कारण डाउन सारनाथ एक्सप्रेस स्टेशन पर रुक गई। घायल हटाने के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। जीआरपी व आरपीएफ भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।