रसड़ा। क्षेत्र के परसिया नम्बर दो में शनिवार की सुबह आठ बजे लोहे के दरवाजे में करंट प्रवाहित हो जाने से गृह स्वामी विंध्याचल चौरसिया (55) पुत्र स्व. शिवनाथ चौरसिया निवासी परसिया नंबर दो की मौत हो गई।
अचानक हुए इस हादसे से स्वजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। विंध्याचल चौरसिया सुबह दरवाजा खोल रहे थे कि दरवाजे से सटे विद्युत तार की वजह से दरवाजे में करंट प्रवाहित हो गया। जिसके जद में आकर वह बूरी तरह घायल हो गय। परिजन उन्हें तत्काल रसड़ा अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।