फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर खाद्य गोदाम के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। नगरा थाना क्षेत्र के सरयांगुलाबराय निवासी रामपुकार चौहान (65) बैंक के कार्य से नगरा गए थे। कार्य निपटा कर वह खाद्य गोदाम के समीप सड़क की पटरी से होकर पैदल ही जा रहे थे। इसी बीच ट्रक आ गया। उससे बचने के लिए रामपुकार ज्यों ही पटरी को छोडे़ इसी बीच तेजी से बेल्थरारोड की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन थाने पहुंच गए। दहाड़े मार कर रोने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें