फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आने से वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बघौता चट्टी पर शुक्रवार की शाम बोलेरो की चपेट में आकर एक सब्जी विक्रेता वृद्ध की मौत हो गई। बताया जाता है कि साहोडीह निवासी दीनानाथ वर्मा (60) शुक्रवार की शाम को राजपुर बाजार साइकिल से सब्जी बेचने गए थे। वहां से वापस लौटते समय बघौता चट्टी के समीप बलिया से बांसडीह की तरफ जा रहे बोलेरो की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घरवालों द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें