सहतवार (बलिया)। रविवार की देर शाम ठोठा गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से 60 वर्षीय साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। उधर, चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस साइकिल व ट्रक को कब्जे मे लेकर सहतवार थाने लेकर आई और कार्यवाही मे जुट गयी है।