फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की सीढ़ी में करेंट आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। उत्तरी पुलिस चौकी के समीप स्थित एक टेलर की दुकान के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी में शुक्रवार की शाम करंट आ जाने से नगर के सदर बाजार निवासी अशोक कुमार गुप्ता (60) पुत्र विशुन गुप्ता की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम को अशोक कुमार गुप्ता लोहे की सीढ़ी पर चढ़ कर टेलर की दुकान में जा रहे थे तभी सीढ़ी में उतरी करंट की चपेट में आने से झुलस कर गिर पड़े। आनन फानन में अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें