फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने ईंट भट्ठा बंद करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के नरनी गांव स्थित ईंट भट्ठा पर गुरुवार की शाम जांच में अनियमितता पाए जाने पर अधिकारियों ने ईंट भठ्ठे को बंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नीबू कबीरपुर गांव के राजेश सिंह उर्फ पंकज आदि ने संबंधित अधिकारियों, जिलाधिकारी समेत मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मानक के विपरीत ईंट भट्ठे का संचालन करने की शिकायत की थी। शिकायत पर अपर मुख्याधिकारी जिला पंचायत के आदेश पर जांच टीम ने उक्त भट्ठे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर भट्ठे को तत्काल बंद करने का आदेश भट्ठा मालिक को दिया। जांच टीम में तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह, जिला पंचायत कार्य अधिकारी शाहबाज खान, ओएच सिद्दीकी, नवीन कुमार, गिरजेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें