फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलसेल का लाइसेंस लेकर फुटकर दवाओं की बिक्री पर भड़के अधिकारी

विज्ञापन
दवा दुकानों की जांच करते औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप व अन्य। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप ने शुक्रवार को रेवती और रानीगंज के मेडिकल स्टोरों की जांच की। इस दौरान कई मेडिकल स्टोरों को नोटिस भी दिया गया।
विज्ञापन

श्री दीप पहले रेवती अस्पताल के गेट पर चल रहे मनीष मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। कागजातों की जांच के बाद दो दवाओं के नमूने लिए गए। इसके बाद वे दिलीप मेडिकल, दीपक मेडिकल व केजीएन मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। इन दुकानों पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था जिस पर उन्होंने तीनों दुकानदारों को नोटिस जारी की। यहां से वे रानीगंज बाजार पहुंचे। ओम ड्रग सेंटर पर जांच की जिसमें पता चला कि इनका लाइसेंस होलसेल का है और इस दुकान से फुटकर की बिक्री होती है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए दुकान को बंद करने और शीघ्र ही फुटकर का लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए। इस दुकान से चार दवाओं के नमूने लिए गए। लाल मेडिकल स्टोर पर जांच में फार्मासिस्ट उपलब्ध नहीं मिलने पर दुकानदार को नोटिस दी गई। श्री दीप ने बताया कि निर्धारित अवधि के अंदर नोटिस का जवाब नहीं देने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय वरिष्ठ लिपिक रवि शंकर पांडेय भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें