रेवती/सिकंदरपुर/रसड़ा। निकाय चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो गई। इसके साथ ही सरकारी अमला भी सक्रिय हो गया। रविवार रात में ही अधिकारी सड़क पर उतर आए। भावी प्रत्याशियों की प्रचार सामग्रियों को हटाया गया।
रेवती में रविवार की देर रात तक मुख्य स्थानों की प्रचार सामग्रियां एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सुधांशु शंकर श्रीवास्तव की उपस्थिति में हटाई गई। स्थानीय पुलिस, तहसील तथा नगर पंचायत रेवती की ओ्र से संयुक्त कार्रवाई की गई। बस स्टैंड मार्ग सहित, बस स्टैंड, दिमागी चट्टी, थाना माार्ग, बाजार, बीज गोदाम मार्ग, बीज गोदाम सहित कुछ अन्य स्थानों पर लगाए गए बैनर, पोस्टर आदि को फतारा गया। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, लेखपाल अविनाश सिंह शामिल रहे।
सिकंदरपुर में चट्टी, चौराहों व वार्डों में लगे बैनर पोस्टर को हटाने का काम किया गया। रसडा़ में उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज के नेतृत्व में होर्डिंग पोस्टर उतरवाए गए। क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम ने थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
आचार संहिता का पालन कराने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने नपा सफाई कर्मियों को कार्यों में शिथिलता पर कड़ी फटकार लगाई। नायब तहसीलदार रजत सिंह, कोतवाली प्रभारी हिमेन्द्र कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर निहार नंदन कुमार, अमरजीत यादव, अशोक कुमार शुक्ला रहे।