मनियर। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन विद्युत उपकेंद्र धरना दिया। आश्वासन के बाद भी मौके पर किसी अधिकारी के नहीं आने से क्षुब्ध माले कार्यकर्ताओं ने 27 अप्रैल को पुन: धरना देने की घोषणा की।
बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण एवं विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले बीते चार माह से लगातार आंदोलनरत है। इसी के तहत बुधवार को मनियर विद्युत उपकेंद्र पर घेरा डालो डेरा डालो के तहत धरना दिया था। तब उपजिलाधिकारी, बांसडीह और बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता बृहस्पतिवार को मौके पर आने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया।
अधिकारियों की वादाखिलाफी से आंदोलित लोग आक्रोशित रहे। धरना देने वालों में माले नेता श्रीराम चौधरी, लाल साहब, मुन्नी सिंह, जनार्दन सिंह, नागेंद्र कुमार, अशोक राम, ललन चौधरी, सरिता, मंजु देवी, पिंकी राजभर, अविनाश जी, गुलाबचंद वर्मा आदि शामिल रहे। अध्यक्षता लीलावती एवं संचालन वशिष्ठ राजभर ने किया।