भीमपुरा क्षेत्र उधरन स्थित प्राथमिक विद्यालय को सैनिटाइज कराते ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्
- फोटो : BALLIA
रसड़ा। कोतवाली अंतर्गत परसिया गांव में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया। नोडल अधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी रसड़ा मोतीलाल यादव, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, नायब तहसीलदार शैलेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक सौरभ कुमार राय, सीएचसी अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सहित पुलिस, स्वास्थ्य व राजस्व कर्मचारी परसिया गांव पहुंचे और गांव की सीमाओं को सील कर गांव को सैनिटाइज कराया। वहीं आसपास के गांवों में भी विशेष सतर्कता बरतते हुए लोंगो को घरों में बने रहने का आह्वान किया। साथ ही कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति को विशेष टीम के माध्यम से चिकित्सा के लिये रवाना किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों को भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। नोडल अधिकारी श्री जैन ने बताया कि इस इलाके में किसी को घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी। आवश्यक होम डिलीवरी के तहत उपलब्ध कराई जाएगी।