फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वादों का त्वरित निपटारा उद्देश्य

विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक प्रबंधकों को संबो​धित करते जिला विधिक सेवा प्राधिक
विज्ञापन
बलिया। जनपद में नौ मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कमर कस ली है। मंगलवार को दीवानी न्यायालय स्थित एडीआर भवन में समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्रप्रकाश तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति से वादों का त्वरित निस्तारण करना है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को अपने क्षेत्राधिकार से संबंधित राजस्व व अन्य वादों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण के लिए चिह्नित करने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान को न्यायालयों और बैंकों की ओर से जारी नोटिस व सम्मनों की शत-प्रतिशत तामीला कराने का जिम्मा सौंपा गया, ताकि पक्षकार समय पर उपस्थित हो सकें। बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे एनपीए खातों से संबंधित नोटिस जल्द प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराएं। तिवारी ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है। उन्होंने लोगों को जागरूक करने और उन्हें अदालती चक्करों से बचाकर सुलह-समझौते के मार्ग पर लाने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। इस दौरान बैंकों के प्रबंधक उपस्थित रहे। सूचना के बावजूद बैठक से अनुपस्थित रहने वाले इंडियन बैंक, यूको बैंक और केनरा बैंक के प्रबंधकों के प्रति सचिव ने असंतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें