बलिया। डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान में कन्या भारती के बहनों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस मौके जिला कार्यवाह हरनाम ने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास हो इसके लिए विद्या भारती के विद्यालयों में प्रतिवर्ष कन्या भारती एवं छात्र सांसद का गठन किया जाता है। इस मौके पर जिला कार्यवाह हरनाम एवं संभाग निरीक्षक कन्हैया ने बहनों पदाधिकारी बहनों का शपथ दिलाते हुए मंगल कामना की। इस मौके पर संकुल प्रमुख गोविंद ने कहा कि शपथ लेना आसान है लेकिन जिम्मेदारियों निर्वहन करना अत्यंत कठिन है। इसके साथ ही उन्होंने बहनों को कर्तव्यनिष्ठा के लिए शुभकामनाएं दी। कन्या भारती के अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने कन्याभारती का आशय एवं जिम्मेदारियों पर अपने विचार प्रकट करते हुए सबका धन्यवाद दिया।