रेवती नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों को शपथ दिलाती नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पांडेय साथ में प्रत?
- फोटो : BALLIA
रेवती। नगर पंचायत रेवती में मंगलवार को अपराह्न शासन द्वारा नामित सदस्यों सत्या सिंह, नन्द लाल केशरी, पशुपतिनाथ ओझा को अध्यक्ष जयश्री पाण्डेय द्वारा अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह की उपस्थिति में शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय कनक, सभासद शम्भूकांत तिवारी, लिपिक राधेश्याम वर्मा, वसीम अकरम, संदीप केशरी, शेषनाथ साहनी, नसीम अहमद आदि रहे।