रेवती। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को वितरित किए जाने वाले पोषाहार शनिवार को वाहन के माध्यम से केन्द्रों पर भेजना शुरु किया गया। भाजपा नेता अजय शंकर पांडेय कनक ने पुष्टाहार वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीडीपीओ राकेश कुमार यादव ने बताया कि पोषाहार 65 केन्द्रों पर भेजा जा रहा है। अन्य केंद्रों पर पोषाहार भेजा जाएगा। बताया कि पोषाहार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं द्वारा डोर टू डोर वितरित किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद अस्थाना, अर्चना गुप्ता, राधिका देवी, नसीम आदि रहे।