फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से नर्सिंग की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत करनई नई बस्ती के पास सोमवार को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महिला आशा शर्मा (28) पत्नी दीपक शर्मा निवासिनी भरखरा थाना सुखपुरा शुक्रवार को अपनी स्कूटी से नर्सिंग की ट्रेनिंग करने शांति इंस्टिट्यूट आफ नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज तिखमपुर बलिया के लिए जा रही थी। अभी करनई नई बस्ती के पास भट्ठे के समीप मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। बुरी तरह से जख्मी हो गई। स्थानीय लोग आनन-फानन में एंबुलेंस से लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका नर्सिंग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह अपने गांव में बीसी सखी का भी कार्य करती थीं। मृतका की दो छोटी बच्चियां हैं। इनमें छोटी की उम्र 2 साल तथा बड़ी की उम्र 5 साल है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के ससुर लक्ष्मण शर्मा ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध लापरवाही और असंतुलित होकर ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर ट्रैक्टर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें