बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव तथा संक्रमित व्यक्तियों को चिह्नित करने उद्देश्य से स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाई गई हैं। इनमें चिकित्सक, आशा, एएनएम एवं 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारी लगाए गए हैं। उनहोंने जनपदवासियों से अपील की है कि संक्रमित व्यक्तियों और उनके सम्पर्क में आये लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जांच टीमों का पूरा सहयोग करें तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ किसी प्रकार की अभद्रता एवं उपद्रव ना करें। डीएम ने कहा है कि कोविड मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बसन्तपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फेफना में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अमर्यादित कृत्य ना करें, क्योंकि ये जनपद वासियों की सेवा में लगे हैं। चेताया है कि इसके बावजूद यदि फिर भी ऐसी कोई घटना संज्ञान में आती है तो दोषी व्यक्तियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया जा चुका है।