फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब पोर्टल से मिलेगी घर बैठे चिकित्सकीय सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में दैनिक जरूरत की चीजें खराब होने पर भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। सेवायोजन के पोर्टल पर मिस्त्री तो मिलते ही थे, अब तबीयत खराब होने पर डॉक्टरों की सलाह भी मिलेगी। सेवायोजन विभाग के सेवा मित्र पोर्टल के टोल फ्री नंबर के जरिए घर बैठे सिर्फ फोन घुमाकर 22 तरह के काम कराए जा सकते हैं। विभाग की तरफ से जारी सेवामित्र पोर्टल से लाभ लेने के लिए अपने फोन में एप्लीकेशन अपलोड करना होगा। इस एप्लीकेशन के आते ही जिला व सुविधा का चयन करते हुए संबंधित विषय की कंपनियां और कामगारों का विवरण सेवा शुल्क के साथ सामने खुल जाएगा।
विज्ञापन



आप सेवा मित्र के टोल फ्री नंबर पर 155330 पर फोन करके सीधे लखनऊ सेंटर में अपनी कॉल लॉक करा सकते हैं। अब तक आठ कंपनियां पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। जबकि 50 कंपनियों के पंजीकरण की कवायद चल रही है। जिसके जरिए 2500 वर्कर रजिस्टर्ड हैं। वहीं अब तक दो दर्जन से अधिक लोग सेवामित्र पोर्टल के जरिए बुकिंग कराकर अपना कार्य करा चुके हैं।

000



22 तरह की सेवाएं पोर्टल में मौजूद

सेवा मित्र पोर्टल के जरिए आम जनता अपनी दैनिक जरूरतों जैसे एसी सर्विस व रिपेयरिंग, एप्लाइंस रिपेयरिंग, डॉक्टर आन काल, आईटी हार्डवेयर सर्विस, मैन पॉवर सर्विस, आरओ सर्विस व रिपेयरिंग, प्रिंटिंग रिपेयर एंड सर्विस, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, ब्यूटीशियन, बारबर, इंश्योरेंस एडवाइजर, ड्राइवर, कारपेंटर, कुक, नर्सिंग आदि 22 तरह की सुविधाओं का लाभ घर बैठे एक फोन कॉल से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें